विधायक पंकज सिंह को जन्मदिन पर बधाईयो का ताता



नोएडा (अमन इंडिया)




। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा इकाई के पदाधिकारियों ने आज नोएडा के विधायक पंकज सिंह को उनके जन्मदिन पर सेक्टर 26 स्थित कार्यालय पहुंचकर तथा बुके भेंट कर सम्मानित किया और लम्बी उम्र की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा कि नोएडा के विधायक पंकज सिंह हमेशा व्यापारियों के साथ रहे हैं तथा हर मुद्दे पर वे व्यापारियों का पक्ष रखते आए हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं। 

उन्होंने कहा की वे जब भी व्यापारियों के किसी भी मुद्दे को लेकर विधायक से संपर्क किया है, तो उन्होंने तुरंत उसका समाधान कराने की पहल की है। हरीश वर्मा, पंडित मुरारी ने बधाई दी।

 इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष नरेश कुच्छल, चेयरमैन रामअवतार सिंह, महामंत्री दिनेश महावर, अंकित कौशिक, सोहन लाल प्रजापति, मनोज भाटी, महेंद्र कटारिया, सत्यनारायण गोयल, ओमपाल शर्मा, संदीप चौहान, राधेश्याम गोयल, मूलचंद गुप्ता, चंद्र प्रकाश गौड, पीयूष वालिया सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रेस विज्ञप्ति -उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा नोएडा के माननीय विधायक श्री पंकज सिंह जी के निवास स्थान पर आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर 51 किलो फूलों के हार के द्वारा उनका स्वागत किया गया और माननीय पंकज सिंह जी से केक कटवा कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गई l 

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि यह क्षण हमारे लिए बहुत ही गौरवान्वित करने वाला है क्योंकि पंकज जी हमेशा हमारे बीच रहते हैं और व्यापार मंडल में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं l

जैन ने आगे कहा कि पंकज जी बहुत ही सरल स्वभाव के धनी हैं और हमेशा अपना प्यार व्यापार मंडल को देते हैं l प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता जी की अध्यक्षता में आज इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ l आज जन्म दिवस के कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापार मंडल के संरक्षक  सुधीर गुप्ता , प्रदेश महामंत्री  प्रवीण गर्ग , प्रदेश उपाध्यक्ष  निखिल अग्रवाल , उद्योग प्रकोष्ठ से जिला उपाध्यक्ष अमित गोयल, कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल ,उद्योग प्रकोष्ठ से  विपिन पंवार व अन्य सैकड़ों व्यापार मंडल के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए l