लैंडमार्क ने दिल्ली एनसीआर और ग्रेटर मुंबई में ईवी यात्री वाहनों की बिक्री के लिए ग्रुप बीवाईडी के साथ साझेदारी की



बीवाईडी के फ्लैगशिप प्रोजेक्ट ई6 की व्यावसायिक बिक्री पर फोकस किया जाएगा 


दिल्ली(अमन इंडिया)।  ग्रुप लैंडमार्क ने ग्लोबल ऑटोमोटिव ब्रैंड बीवाईडी के साथ हाल ही में हुई अपनी कारोबारी साझेदारी के बाद ईवी सेगमेंट में प्रवेश किया है। बीवाईडी दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का चौथा सबसे बड़ा निर्माता है। मौजूदा समय में मर्सिडीज बेंज, होंडा, जीप, फॉक्सवैगन और रेनेा जैसे ओईएम के लिए पूरे भारत में ग्रुप के 113 आउटलेट्स हैं।


बीवाईडी इंडिया चीन की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी बीवाईडी (बिल्ड योर ड्रीम्स) की सहायक कंपनी है। कंपनी ने नवंबर की शुरुआत में 29.15 लाख रुपये की कीमत पर केवल व्यावयायिक उद्देश्यों के लिए अपनी ई-6 ऑल इलेक्ट्रिक एमपीवी लॉन्च की थी। इस 5 सीटर एमपीवी को वाहन को ज्यादा सक्षम और उपयोगी बनाने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। यह 71.7 केडब्ल्यूएच लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी से लैस हैं, जो 95 ह़ॉर्स पावर प्रदान करती है। यह सिंगल चार्ज पर 520 किमी की डब्ल्यूएलटीसी (सिटी रेंज के लिए) और 415 किमी की डब्ल्यूएसटीसी (कंबाइंड) रेंज के लिए 130 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड देती है। यह एसी और डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 35 मिनट में 30 से 80 फीसदी डीसी फास्ट चार्जिंग में मदद मिलती है।    


बीवाईडी के साथ साझेदारी पर श्री संजय ठक्कर ने कहा, “हम चीन की प्रमुख ईवी और हाइब्रिड व्‍हीकल ओईएम में से एक, बीवाईडी के साथ साझेदारी कर बेहद प्रसन्न हैं। हम हाल ही में भारत में शुरू हुई इलेक्ट्रिक वाहनों की क्रांति का हिस्सा बनकर भी बेहद उत्साहित हैं। इससे अगले दशक तक देश के लोगों के आवागमन के साधनों में बदलाव आने की उम्मीद है। ग्रुप लैंडमार्क कई ऑटो ओईएम को उनके विकास के सफर में सहायता दे रहा है। ऑफ्टर सेल की जरूरतों का ख्याल रखने के अलावा इन कंपनियों के वाहनों की बिक्री में भी हमने उल्लेखनीय योगदान दिया है। बीवाईडी के साथ, हमने भारत में उनके रणनीतिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए भारतीय उपभोक्ताओं और मार्केट की हमारी गहन समझ को दोहराने का इरादा है।”   


अभी तक, ग्रुप लैंडमार्क का विस्तार 8 राज्यों के 32 शहरों के 113 आउटलेट्स तक हो गया है। कंपनी ने नए वाहनों, प्रि-ओन्‍ड यात्री वाहनों और ऑफ्टरसेल्‍स सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की बिक्री और थर्ड पार्टी के फाइनेंशियल और इंश्योरेंस प्रॉडक्ट्स की बिक्री का प्रबंध करने पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। 

 

हाल ही में, भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में नाटकीय बदलाव आया है। इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद में उपभोक्ताओं की दिलचस्पी ने काफी तेजी से आसमान को छुआ है। देश भर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जबर्दस्त बढ़ोतरी हो रही है। नवंबर 2021 में 42,055 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई है। इसमें महीने दर महीने 8.7 फीसदी और साल-दर-साल 227 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पहली बार, इलेक्ट्रिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन की संख्या एक महीने में 40 हजार के आंकड़े को पार कर गई है।