नोवरा के अध्यक्ष पद पर रंजन तोमर फिर जीते

 नोवरा चुनाव संपन्न, गुप्त मतदान  से चुने गए पदाधिकारी 

   अध्यक्ष पद पर रंजन तोमर  तीन वर्ष के लिए  फिर जीते  

नोएडा(अमन इंडिया)। -  नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स  एसोसिएशन द्वारा आज चुनाव आयोजित किया गया , पर्यवेक्षक 


मनीष राणा एवं अजीत सिंह की निगरानी में हुए चुनावों में अध्यक्ष पद पर रंजन तोमर निर्विरोध चुने गए , वहीँ गुप्त मतदान के माध्यम से उपाध्यक्ष पद पर अजय चौहान , महासचिव पद पर पुनीत राणा , कोषाध्यक्ष के पद पर अलोक मेहता की जीत हुई।  

इसके आलावा चुने हुए पदाधिकारियों द्वारा निम्न पदों पर पदाधिकारियों को नामित किया ,  कानूनी सलाहकार के पद पर  कंचन लोहिया , युवा संघ के अध्यक्ष पद पर  नितीश  चौहान , संयुक्त सचिव पर  अंकित अग्गरवाल , मीडिया मैनेजर के पद पर  चेतन सिसोदिया , व्यापार संघ के अध्यक्ष  राहुल जैन और उपाध्यक्ष  गौरव चौहान , सोशल मीडिया प्रभारी श्री प्रतीक सेठी को बनाया गया , जबकि  विकास अवाना को वरिष्ठ ग्रामीण संयोजक का पद दिया गया जबकि ग्रामीण खेल संघ का अध्यक्ष  मनीष चौहान को बनाया गया।  

गौरतलब है के नॉएडा के 81 गाँवों के लिए बनाई गई संस्था 2016 से क्षेत्र में कार्यरत है , जबकि  2018 में यह सोसाइटी कानून के तहत रजिस्टर हुई , और यह संस्था का दूसरा चुनाव था। 


जीत के बाद अध्यक्ष श्री रंजन तोमर ने कहा वह संस्था द्वारा उनमें दिखाए गए विश्वास से गदगद हैं और लगातार ग्रामीण अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे , संस्था अपने तीन मुख्य उद्देश्यों  - लोकतान्त्रिक सशक्तिकरण , पर्यावरण एवं शिक्षा के साथ साथ स्वच्छता , ग्रामीण अधिकार , महिला सशक्तिकरण आदि के लिए कार्य करती रहेगी ।  उपाध्यक्ष श्री अजय चौहान ने कहा के जल्द ही संस्था कई सामाजिक कार्यों को भी करती नज़र आएगी और नए साल में नए कलेवर में नज़र आएगी।