उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संयुक्त सौजन्य से 750 गरीबों/जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किये



नोएडा (अमन इंडिया)। शहर में जैसे- जैसे ठंड बढ़ती जा रही है, वैसे- वैसे संगठन गरीबों को मदद व राहत पहुंचाने के लिए आगे आने लगे हैं। इसी कड़ी में आज शनिवार को मां अहल्या सेवा संस्थान एवं उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संयुक्त सौजन्य से सेक्टर 43 नोएडा में 750 गरीबों/जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया


गया। कंबल प्राप्त करने वालों में बड़े- बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे भी शामिल रहे। कंबल मिलते ही ठंड से ठिठुरते गरीबों को जैसे एक जिंदगी मिल गई। सभी के चेहरे पर मुस्कान साफ देखी जा रही थी । 

सुबह 11 बजे सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा सेक्टर 43 नोएडा पहुंचकर ठंड से ठिठुर रहे गरीबों के बीच कंबल वितरण का श्री गणेश किया। कंबल वितरण कार्य में सहयोग देने के लिए मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, मां अहिल्या सेवा संस्थान के संस्थापक ज्योतिषाचार्य गुरुदेव केशव पण्डित एवं उतरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नोएडा ईकाई के अध्यक्ष नरेश कुच्छल एवं जाने माने समाज सेवी राम अवतार सिंह सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कंबल वितरण कार्य में सहयोग दिया। उसके पूर्व डा. महेश शर्मा को गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया गया।

उक्त संस्था ने कंबल वितरण के बहाने खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वाले गरीबों को एहसास दिलाया कि समाज में मानवता खत्म नहीं हुई है।

 इस अवसर पर श्यामा पंडित,ओमवीर शर्मा बरौला, उमेश पंडित, सुनील पंडित, वीरेंद्र शर्मा, विनय मिश्रा, बलबीर चौहान, मान सिंह प्रधान, श्रीपाल भाटी,वेदराम शर्मा, आर एस नागर, डॉक्टर संजय कुमार, सागर अवाना,अमित बंसल , देव राणा, कमल सिंह,आलोक बकौली,नरेंद्र गौड,बीरपाल सैनी, भौपाल चौहान, धीर सिंह चौहान , दीपक चौहान चौड़ा,यशपाल चौहान बरौला,संदीप चौहान मदनपुर , शिव कुमार छलेरा एवं नारी शक्ति श्रीमती सावित्री,गुरु माता,निशा मिश्रा,पूनम शर्मा,विजेता,कुमुद चौहान,ज्योति,साधना,गीता तिवारी,निकिता शर्मा,मुकेश चौहान सहित उतररप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से राम अवतार सिंह, मनोज भाटी, दिनेश महावर, पियूष वालिया, ब्रजमोहन राजपूत, राधेश्याम गोयल आदि उपस्थित रहे।