चाचा नेहरू के जन्मदिन पर टाइकोंडो चैंपियनशिप का किया आयोजन : डॉ आश्रय गुप्ता



नोएडा।(अमन इंडिया)। 14 नवंबर के दिन जो कि जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिन पर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है उसी उपलक्ष्य में सेक्टर 131 स्तिथ पार्क में टाइकोंडो चैंपियनशिप का आयोजन खादर वैली स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया जिसमें लगभग 50 बच्चो ने भाग लिया।इस चैंपियनशिप में बच्चो को पढ़ाई एवं खेलकूद के प्रति जागरूक भी किया गया।डॉ आश्रय गुप्ता ने बताया कि चाचा नेहरू हमेशा देश के बच्चों को प्रोत्शाहन बढ़ाने का काम करते थे और उनके भविष्य के बारे में विभिन्न कदम उठाते थे।उसी चीज़ को ध्यान में रखते हुए आज हमारी टीम ने इस चैंपियनशिप का आयोजन किया और उस आयोजन में जवाहर लाल नेहरू जी को पुष्पर्पित कर याद भी किया गया।इस अवसर पर हर्ष चौहान,खुदुश अली,रविंदर चौहान,मिंटू, अर्जुन चौहान आदि लोग मौजूद थे ।