भाजपा ने नोएडा प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन किया






नोएडा(अमन इंडिया)। नौएडा प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में नौएडा सिटीजन फोरम (NCF) की ओर से NCF के संरक्षक डॉ. विपिन कुमार गुप्ता, सेक्रेटरी जनरल प्रशान्त त्यागी, सचिव गरिमा त्रिपाठी व अंकित अरोड़ा ने प्रतिभाग किया। नौएडा सिटीजन फोरम ने प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के समक्ष नौएडा की आर.डब्ल्यू.ए और ए.ओ.ए. में सही तरीके से चुनाव करवाए जाने की माँग को प्रमुखता से उठाया तथा पुलिस, प्रशासन व प्राधिकरण के अधिकारियों को जनता से और अधिक सीधे संवाद कार्यक्रम आयोजित करवाए जाने की बात को रखा। 
अधिकारी सप्ताह में एक बार स्वयं सैक्टरों व ग्रामों में वहाँ की जनता से सीधा संवाद करें यह बात नौएडा सिटीजन फोरम के सेक्रेटरी जनरल प्रशान्त त्यागी ने कही। 
प्रदेश अध्यक्ष ने समस्याओं व सुझावों पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतन्त्र देव सिंह, क्षेत्रीय सांसद डॉ. महेश शर्मा, क्षेत्रीय विधायक श्री पंकज सिंह, नौएडा महानगर भाजपा के अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता सहित कई प्रमुख सामाजिक संस्थाओं की उपस्थिति रही।


Popular posts
संयुक्त किसान मोर्चा ने पुलिस कमिश्नर से मीटिंग कर 10% प्लॉट एवं नए भूमि अधिग्रहण कानून के मुद्दे पर वार्ता की
Image
नोएडा पंजाबी एकता समिति ने बहुत धूमधाम से से छेवरोन सेक्टर 51में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच लोहड़ी जलाई
Image
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स ओखला में पिडियाट्रिक कैंसर से पीड़ित 6-वर्षीय उज़्बेकी बच्चे की पहली सफल किडनी ऑटो-ट्रांसप्लांट सर्जरी की
Image
फोर्टिस सी-डॉक हॉस्पीटल फॉर डायबिटी एंड साइंसेज और एम्स ने भारतीय आबादी में मोटापे की नई परिभाषा जारी की
सुंदर भाटी अब आने वाले दिल्ली के चुनाव में कितना असर डालेगा
Image