भारतीय किसान यूनियन भानू ने कहा कि सरकार सुने किसान की बात

नोएडा(अमन इंडिया)। भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह  ने भारतीय किसान यूनियन भानू संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता, संजय राना , एन सी आर अध्यक्ष, रामेश्वर चौधरी , राष्ट्रीय प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी ,  के पी सिंह ठैनुआं के साथ देश व प्रदेश की सरकार से किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु नोएडा मीडिया क्लब में दिनांक 14 नवम्बर 2021 को 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विनम्र निवेदन किया, कि सरकार हमारी प्रमुख मांग को मानले 


प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी केन्द्रीय किसान आयोग का गठन कर पिछली सरकारों की गलत नीतियों से आर्थिक असमानता के शिकार किसान बिरादरी को अपने फसल का दाम तय करने का अधिकार दे दें वह उत्तर प्रदेश सरकार किसान आयोग की संस्तुति रिपोर्ट ( सिफारिश) केंद्र सरकार को भेजे। ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि आज बाल दिवस है, मैंने खेती किसानी में कर्जे के चलते 24 जनवरी 2018 को अपना बालक 35 वर्षीय , ओम प्रताप सिंह को खो दिया था , उसने अपने आप कर्जे के दबाव से आलू फिक जाने के कारण गोली मारकर आत्महत्या कर ली, अब मेरा संकल्प है कि अपना बेटा को दिया, लेकिन किसी किसान परिवार के बेटे को खेती में घाटे के चलते आत्महत्या नहीं करने दूंगा।

विषय: भारतीय किसान यूनियन भानू की प्रमुख मांगें पूरी करने हेतु मीडिया बन्धुओं के माध्यम से विनम्र निवेदन।

महोदय,

         सविनय निवेदन है कि भारतीय किसान यूनियन भानू संगठन एक राष्ट्रवादी व अराजनैतिक संगठन है, जिसकी प्रमुख निम्न मांगें हैं:

1- किसान आयोग का गठन किया जाए।

2- किसान आयोग में अध्यक्ष व सदस्य किसान रखे जाएं।

3- किसानों की संपूर्ण कर्जा माफ किए जाएं।

4- किसानों को 60 वर्ष आयु पूरी होने के बाद ₹10000 प्रतिमाह जीवन यापन भत्ता दिया जाए।

5- किसान की दुर्घटना में मौत पर एक करोड़ रूपए मुआवजा मिले।

6- कृषि कानूनों में कृषि उपज पर भंडारण की सीमा सुनिश्चित की जाए।

इन सभी किसान हित की प्रमुख मांगों को पूरा करना आवश्यक है और अपेक्षित है, जिससे अन्नदाता को आर्थिक असमानता से बचाया जा सके।जो किसान की बात करेगा,।वही देश पर राज करेगा।