इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी एवं WHH द्वारा भूमिका का स्टाल लगाया

नोएडा/ग्रेटर नोएडा(अमन इंडिया)। 


तीन दिवसीय जैविक मेले का आयोजन BIOFACH द्वारा इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया जिसमें इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी एवं WHH द्वारा भूमिका का स्टाल लगाया गया जिसमें लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ भोजन के जागरूक किया। इस मेले का मुख्य मकसद लोगो को बेहतर एवं जैविक भोजन के बारे में जागरूक करना था।

मेले में डॉक्टर अंगामुथु (चेयरमैन- APEDA) ने इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी के स्टाल पर आकर जानकारी ली और साथ ही साथ भूमिका की टीम का हौसला भी बढ़ाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनुरोध सक्सेना, अब्बू बक्कर, झूलन कविराज, इंदु कुमारी, संजीव कुमार और विकास रेधु का योगदान रहा