योगी आदित्यनाथ साधुवाद के पात्र



नोएडा(अमन इंडिया)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रविवार साप्ताहिक बंदी को खत्म कर व्यापारियों सहित आम जनता के हित मे बड़ा ठोस कदम उठाया है। इसलिए यूपी सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साधुवाद का पात्र है। उपरोक्त बातें प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कही।

 नरेश कुच्छल ने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा रविवार को साप्ताहिक बंदी को खोलने के लिए प्रदेश सरकार के अलावे गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन से मांग की थी। यह मांग सरकार ने मान ली है। इससे व्यापारियों और आम जनता में खुशी की लहर है।

 उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन रक्षाबंधन को लेकर रविवार को लॉकडाउन से लोगों की संशय की स्थिति बनी हुई थी। सरकार ने यह राहत देकर आम जनता में खुशी की लहर पैदा कर दी है। अब सातो दिन व्यापारी अपना कारोबार का संचालन कर सकते हैं, वही खरीदारों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि छुट्टी के दिन व्यापार प्रतिष्ठान सब खुलेंगे। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में निश्चय ही व्यापारी अपना कारोबार कर सकेंगे। साथ ही साथ सरकार को इससे राजस्व का बड़ा लाभ प्राप्त होगा।