पश्चिम उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी: बीर सिंह यादव



नोएडा(अमन इंडिया)। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बीर सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए कल बसपा, कांग्रेस और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं तथा पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

जिसमे नोएडा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीताम्बर शर्मा ने भी पार्टी सदयस्ता ग्रहण की, इन सभी के सपा में आने से सपा को पश्चिम उत्तर प्रदेश में और मजबूती मिलेगी, बीर सिंह यादव ने कहा कि 2022 के अगले विधानसभा चुनाव में सपा सबसे बड़ा दल बनकर आएगी  बीर सिंह यादव ने सपा का दामन थामने वाले नेताओं के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले सैकड़ो समर्थको का अभार जताते हुए सपा में स्वागत किया।