नोएडा को नम्बर एक बनाने के लिए फोनरवा कर रहा है स्वच्छता महा अभियान का आयोजन


 नोएडा (अमन इंडिया)। फोनरवा 6 फरवरी से स्वछता महाअभियान की शुरुआत करने जा रहा है उसी कड़ी में आज नोएडा के प्रेस क्लब में प्रेस कॉंफ़्रेंस कर जानकारी दी गयी। इस अभियान के तहत शनिवार सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक नोएडा के समस्त सेक्टरों में इसकी शुरुआत होगी। फोनरवा के मुताबिक नोएडा को क्लीन बनाने के लिए समय समय पर जागरुकता बढ़ाना और कचरा प्रबंधन के लिए लोगो को ज़िम्मेदार बनाया जा सके। इस कार्यकर्म के अंतर्गत सड़कों से कुड़े की ढेरी हटाना, निवासियों को गीला और सूखा को अलग अलग करना साथ ही डस्टबिन का इस्तेमाल करना। प्लास्टिक की वस्तुओं से होने वाले नुक्सान के बारे में जानकारी दी योगेंद्र शर्मा फोरनवा अध्यक्ष ने कहा की सभी सेक्टरों में सभी जनता को जगरुक करने की लिए काम किया जयेगा । इस अवसर पर अशोक कुमार शर्मा,के के जैन , एस के वैद, सूरेश, ओ पी यादव ,राजीव गर्ग आदि उपस्थित थे।