श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर नौएडा के प्रांगण में एक गऊशाला का उदघाटन हुआ

नोएडा (अमन इंडिया)। श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर नौएडा के प्रांगण में एक गऊशाला का उदघाटन


नोयडा have विधायक पंकज सिंह द्वारा किया गया, समारोह में गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा ने गायों को गुड़ और चना खिलाकर गौ माता का आशीष लिया एवं उन्होंने गौशाला संचालक समिति को अपना पूरा सहयोग देने का आश्वाशन दिया।

नोयडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि शनि सेवा ट्रस्ट पँजी. नौएडा ने गायों की देखभाल का जो जिम्मा अपने ऊपर लिया है वह बहुत ही पुण्य का कार्य है। उपरोक्त कार्य के लिए मेरे स्तर से हर प्रकार की सहायता के लिए मैं हमेशा उपस्थित रहूँगा। आचार्य पी.सी.भट्ट जी ने अपने साथियों के साथ सुन्दर शनि यज्ञ किया।

कार्यक्रम में राज्य मँत्री श्री नवाब सिंह नागर ने कहा कि शनि मंदिर ट्रस्ट अच्छा कार्य कर रहा है,पूर्व विधायक एवँ अध्यक्षा महिला आयोग उ.प्र. श्रीमती विमला बाथम ने मंदिर ट्रस्ट को नेक कार्य करने की शुभकामनाएं दी।साथ ही श्रीमती सँगीता चौहान मा.विधायक अमरोहा उ.प्र. ने बताया कि मै शनि मन्दिर के सामने नागार्जुन एपार्टमेंट दिल्ली मे रहती हूँ, और मै तभी से अपने पति स्व. चेतन चौहान जी पूर्व केबिनेट मँत्री उ.प्र.के साथ अकसर मन्दिर मे पूजा करने आती थी आज काफी विशाल भव्य मन्दिर देख कर बहुत प्रसन्नता हो रही है।साथ ही श्री एन.पी.सिहँ आइ.ए.एस.पूर्व जिलाधिकारी ने गौमाता के विषय मे बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी बतायी।

 कार्यक्रम में शनि सेवा ट्रस्ट पँजी. नौएडा के चैयरमेन ठा. मान सिंह चौहान ने सभी को धन्यवाद दिया।कार्यक्रम का सँचालन राजीव मिश्रा ने किया, शनि सेवा ट्रस्ट के समस्त कार्यकारी ट्रस्टी गण उपस्थित थे।जिनमें मुख्य रुप से डा.वी.एस.चौहान, श्री योगेंद्र शर्मा अध्यक्ष फोनरवा,ठा.एन.पी.सिहँ अध्यक्ष डी.डी.आर.डब्ल्यू ए. श्री मुकूल वाजपेई मिडिया प्रभारी, श्री रामवीर शर्मा, श्री राकेश शर्मा, डॉ.वी.के गुप्ता, ठा.ऋषि पाल सिहँ परमार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट ,श्री करतार सिंह चौहान, श्री महेश सक्सेना एस.सी.गुप्ता,अजीत नागर, मोहन शर्मा,प्रमोद त्यागी, लायन नरेश चौहान, मिन्टू चौहान, राधेश्याम शर्मा, आर.एस.राघव, अरविन्द सोलंकी,लायन सी एस भोगल लायन बिपिन बँसल सिहँ, लायन पी.के.गुप्ता निगम पार्षद रजनी पान्डेय न्यू अशोक नगर दिल्ली के साथ काफी लोग मौजूद थे।