पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाईन् में हुआ गणतन्त्र दिवस का भव्य आयोजन


 


समारोह के मुख्य अतिथि  सुरेश राणा केबिनेट मंत्री (गन्ना विकास, चीनी मिल, उ0प्र0 सरकार) द्वारा आयोजित रैतिक परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया।

पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा सराहनीय/मानवीय कार्य करने वाले अधिकारियो/कर्मचारियों एवं संस्थाओं को किया गया पुरूस्कृत।

 नोएडा (अमन इंडिया)। रिर्जव पुलिस लाईन्स, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के परेड ग्राउन्ड पर 72 वां गणतन्त्र दिवस हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में मा0 विधायक जेवर श्री धीरेन्द्र सिंह एवं मा0 विधायक दादरी श्री तेजपाल नागर उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आलोक सिंह, जिलाधिकारी श्री सुहास एल0वाई0 एवं अपर पुलिस आयुक्त श्री लव कुमार (कानून एवं व्यवस्था), श्री अपर्णा गांगुली अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं अन्य कमिश्नरेट के अधिकारीगण के अतिरिक्त गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहें। गणतन्त्र दिवस समारोह के दौरान विविध प्रदर्शिनी के दौरान श्वान दल कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा अपराधी का पहचानने का डेमोस्टेशन दिखाया गया तथा 15 वर्ष से ऊपर पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम (देश भक्ति) वन्देमातरम, सन्देशे आते हैं, तेरी मिट्टी आदि प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। 

परेड टोलियों की रैतिक परेड में प्रथम स्थान (चल वैजान्ति) पर पी0ए0सी0 49 बटालियन गौतमबुद्धनगर एवं द्वितीय स्थान पर क्रेक कमाण्डो द्वारा कब्जा किया गया एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर आये पिनाक कमांडो दस्ते द्वारा बहतरीन प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया। गणतन्त्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि महोदय द्वारा निम्न अधिकारी एवं कर्म0गण को पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

प्लेटिनम - श्री आलोक सिंह, पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर, श्री रणविजय सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा।

*सिल्वर* - श्री जितेन्द्र्र दीखित निरीक्षक ना0पु0, मौ0 इरफान आरक्षी को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (आप्रेशनल)

*सिल्वर* - श्री अवधेश कुमार उ0नि0 ना0पु0, श्री सुरेश पाल सिंह- मुख्य आरक्षी ना0पु0 को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (सेवाभिलेख पर )

*पुलिस पदक*- श्री जयवीर सिंह उ0नि0 ना0पु0, सोरन सिंह मुख्य आरक्षी ना0पु0 को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक। *सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह*- श्री ब्रजपाल सिंह मुख्य आरक्षी ना0पु0, श्री नेत्र पाल सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह। 

*पुरूस्कृत*- मोनिका, प्रधान परिचालक(रेडियो) वार्षिक कम्प्यूटर प्रतियोगिता -2020 प्रदेश में प्रथम स्थान रूपये 5000 से पुरूस्कृत।

*प्रशस्ति पत्र*- पी0आर0वी0 यूपी 112 प्रभारी निरी0 श्री किशोरी लाल शर्मा सहित 19 कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर द्वारा प्रदान किये गये प्रशस्ति पत्र उ0नि0 सुधीर कुमार थाना प्रभारी सेक्टर 49, उ0नि0 नवशीष कुमार सर्विलांस सेल, उ0नि0 रविन्द्र सिंह थाना फेस 2, उ0नि0 दिलशेर अली थाना फेस 3,

*मुख्य आरक्षी- मिन्टू सिंह थाना सेक्टर 24, भरत सिंह पीआरवी 1851, अशोक यादव रिट सेल, कम्प्यूटर आपरेटर विजय कुमार सीसीटीएनएस सेल,

 *आरक्षी - जुबेर रिजवी थाना फेस 2, दीपक कुमार थाना बीटा 2, चेतन आनन्द फेस 3, राजीव कुमार थाना फेस 3, विनय कुमार थाना फेस 2, आशु कुमार थाना फेस 2 

कोविड-19 (लाॅक डाउन) में कई संस्थाओं ने पुलिस का अभूत पूर्व सहयोग किया गया, जिन संस्थाओं को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।1.चैरसिया फाउण्डेशन 2. एचसीएल फाउण्डेशन 3.मून वेवरेजेस 4.कोटक महिन्द्रा 5.ट्रांससन होल्डिग्स 6. लोक मंच 7. क्षेत्रीय परिधान समूह 8.वरूण बेवरेजेस 9.अडानी इन्टरप्राइजेस लि0 10.हिन्दराईज समाज कल्याण फाउण्डेशन 11.ओरिएंटल कार्बन एवं केमिकल्स लि0