भारत रत्‍न स्व० अटल विहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में फेलिक्स हॉस्पिट द्वारा एक मेगा हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया


मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं दे कर मनाया, अटल जी का जन्मदिन । 


नोएडा(अमन इंडिया)। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्‍न स्व० अटल विहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में श्री पंकज सिंह मा. विधायक नोएडा एवं फेलिक्स हॉस्पिटल, सेक्टर-137, नोएडा द्वारा एक मेगा हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया | गांव युशूफपुर चक शाहवेरी (पंचायत घर) मे यह कैंप 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक चला | 

शिविर का उद्घाटन मा० पंकज सिंह, उपाध्यक्ष- भारतीय जनता पार्टी (उ० प्र०), विधायक नोएडा (विधान सभा) द्वारा किया गया | इस शिविर में 573 मरीज़ों की मुफ़्त हेल्थ चेक अप किया गया। सभी मरीज़ों को फ़्री दवाइयाँ भी दी गयी। सभी मरीज़ों के ख़ून की जाँच जैसे ब्लड शुगर, लिवर फ़ंक्शन टेस्ट, किड्नी फ़ंक्शन टेस्ट, हार्ट टेस्टस, (ECG & ECHO), PFT (Pulmonary Function Test) फेफड़ों की जाँच, आँखो की जाँच, नाक, कान, गले की जाँच, SPO2, BMI, ब्लड प्रेशर की जाँच की गयी। 450 पुरुषों, 150 महिलाओं एवं 173 बच्चों ने निःशुल्क डॉक्टर परामर्श तथा हेल्थ चेकअप का लाभ उठाया। 

इस शिविर मे 6500/ रुपए का फ़ुल बॉडी चेक अप भी नि:शुल्क किया गया | कैम्प में १४ प्रकार के अनुभवी Super Specialist & Specialist चिकित्सको ने निःशुल्क सेवाएं प्रदान की | इन सेवाओं मे मुख्यत विभाग:-

१. हृदय रोग (डॉ. राहुल अरोरा )

२.फ़िज़िशियन (डॉ. अनवर)

३. सर्जन (डॉ. सुधत्तम जैन )

४. स्त्री रोग (डॉ. प्रियंका )

५. बाल रोग (डॉ. रश्मि गुप्ता, डॉ. डी.के . गुप्ता)

६. दंत रोग (डॉ. अदिति )

७. हड्डी रोग (डॉ. पियूष)

८. फ़िज़ीओथेरपिस्ट (डॉ. रिंकू)

९. नेत्र रोग (डॉ. अश्वनी जैन)

१०. नाक, कान एवं गला रोग (डॉ अविनाश )

११. छाती रोग (डॉ. जितेंदर प्रियदर्शी )

१२. मानसिक रोग 

१३. न्यूरोलॉजिस्ट, (डॉ. सौम्य मित्तल)

१४. डीटिसियन (Ms. पूजा)


इस शिविर मे पहुंचे लोगो ने नि:शुल्क जांचो का लाभ भी उठाया , जिसमे 

१. ईको

२. ईसीजी

३. ब्लड शुगर

४. पल्मोनरी फ़ंक्शन टेस्ट (फेफडे के लिए) 

५. SPO2 

६. BMI

७. Blood Pressure, HR, RR, Temp, 

८. क्लिनिकल जाँच, सम्मिलित थे | 


पुरुषों में ज्यादातर खांसी, जुकाम, ब्रॉकइटिस , हाइपरटेंशन , डायबिटीज एवं मोटापे की शिकायत पायी गयी | कुछ मरीजों में जॉइंट पैन, आर्थराइटिस और स्किन प्रॉब्लम भी देखी गई | 

महिलाओं में एनीमिया , मॉल नुट्रिशन , फीमेल ऑरगन्स का इन्फेक्शन, कमर दर्द पाया गया | बृद्ध महिलाओ में शुगर अवं हाइपरटेंशन देखा गया | बच्चो में अधिकतर बच्चे खांसी जुकाम एवं ब्रोंकाइटिस की समस्या देखी गयी | ज़्यादातर बच्चे एनिमिक थे जिसमे खून की कमी, मॉल नुट्रिशन एवं वजन कम पाया गया | बड़े बच्चो में डेंटल प्रॉब्लम भी पायी गयीं | 

चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. जितेंदर प्रियदर्शी ने सभी मरीजों को कोरोना से बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियाँ को विस्तार से बताते हुए कहा की हम सभी को समय-2 पर अपने हाथ धोते रहने चाहिए , मुँह पर मास्क लगा कर ही बाहर निकलना चाहिए , सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन करना चाहिए तथा अनावश्यक बाहर जाने से बचना चाहिए. किसी भी व्यक्ति को खांसी, जुकाम, सर दर्द या बदन दर्द की शिकायत हो, उसे स्वाद और स्मेल नहीं आ रहे हो तो उसे कोरोना सस्पेक्ट मानना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए |  

ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल अरोरा ने हृदय रोगो के प्राम्भिक लक्षणों को बताया और कहा की सही समय पर इन रोगों को पहचान कर हम सफल इलाज कर सकते है |उन्होंने बताया की जो भी व्यक्ति ४० साल से ऊपर है साथ ही मोटापा है ,उन्हें चेस्ट पैन होता है (राइट साइड या लेफ्ट साइड में दर्द होता है) ,चलने में सांस फूलती है , घबराहट होती है ऐसे लोगो को हृदय रोग होने की संभावना रहती है इन्हे समय पर हृदय जाँच करवानी चाहिए | 

एन्डोडेंटिस्ट डॉ. अदिति ने दांतों के हाइजीन की जानकारी देते हुए कहा हमे दाँत साफ़ करने के लिए सही तरीकों का इत्तेमाल करना चाहिए, सर्कुलर राउंड में ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए , और हमे सुबह और शाम दोनों समय ब्रश करना चाहिए इससे दातों में इन्फेक्शन की सम्भावना कम हो जाती है | जिन लोगो के दांतों में दर्द है, ब्लड आ रहा है, खाना खाने में दिक्कत हो रही हो या मुँह से स्मेल आ रही है उन्हें तुरंत ही डेंटिस्ट से कंसल्ट करना चाहिए | हम सभी को हर ६ माह में दांतों का निरीक्षण करवाना चाहिए 

ENT स्पेशलिस्ट ने बहुत सारे मरीजों की जाँच की जिनमें काफी मरीजों को सुनाई कम पड़ना, कान बहना , कान में दर्द होना एवं एलर्जी की शिकायत थी | डॉक्टर ने बताया की कान बहना एक अच्छी चीज़ नहीं है इसे नज़रअंदाज़ न करें, कान बहने से कान की बड़ी हट्टी गल जाती है जिसका ऑपरेशन करवाना पड़ सकता है | इसलिए किसी को भी कान में दर्द है खाँसी , जुकाम और कान बहने की समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें | 

डाइटिशन पूजा यादव ने डाइबीटिक पेशेंट्स , हार्ट पेशेंट्स एवं गर्भवती महिलाओं को सही डाइट के बारे में बताया | उन्होंने बैलेंस्ड डाइट की जानकारी देते हुए एक्सेरसाइज़ करने की सलाह भी दी | 

न्यूरोलॉजिस्ट डॉ सौम्य मित्तल ने मष्तिष्क से सम्बंधित रोगो की जानकारी दी | कई मरीज HEADACHE (सर दर्द), माइग्रेन , मिर्गी दौरे ,


पलेप्सी से ग्रसित थे | उन्होंने सर दर्द के प्रकारों के बारे में भी बताया जैसे स्ट्रेस , आँखों के रोशनी काम होना या ब्रेन मे कोई गांठ होना भी सर दर्द का कारण हो सकते है | 

बहुत सारे बुजुर्ग महिला अवं पुरुषों में मोतियाबिंद की समस्या पायी गयी, जिनकी जाँच कर उन्हें अस्पताल आने की सलाह दी गयी | कई लोगो की नज़रें भी कमजोर पाई गयीं | 

पंकज सिंह मा० विधायक फेलिक्स अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डी. के. गुप्ता, director डॉ रश्मि गुप्ता एवं सभी डॉक्टरों का कैम्प में स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिये बहुत-२ आभार व्यक्त किया। उन्होंने माननीय पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्‍न स्व० अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर सभी नागरिकों को घर -२ तक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने का संकल्प दोहराया। डा० डी के गुप्ता ने वहाँ उपस्थित लोगों को यह आश्वासन भी दिया कि फेलिक्स अस्पताल भविष्य में इस तरह के निःशुल्क शिविर का आयोजन करता रहेगा। यह अस्पताल निःसंदेह दिन प्रतिदिन नोएडा क्षेत्र में रोगियों के लिए बेहतर सुविधाएं देने के लिए तत्पर रहेगा।