एनसीपीई से प्रशिक्षित खिलाड़ियों को पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड के अलावा कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले: सुशील कुमार राजपूत

 एनसीपीई से प्रशिक्षित खिलाड़ियों को पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड के अलावा कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले: सुशील कुमार


नोएडा (अमन इंडिया)। नोएडा कालेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एनसीपीई) शारीरिक शिक्षा तथा खेलकूद के क्षेत्र में बेहतर जाना जाता है। इस संस्थान के चार खिलाड़ियों को अब तक चार अर्जुन अवार्ड मिल चुके हैं। 

यह जानकारी एनसीपीई के संचालक सुशील कुमार ने बताया कि उन्होंने 2008 के बीजिंग ओलम्पिक में कांस्य पदक और 2012 लंदन ओलम्पिक में रजत पदक प्राप्त किया। उन्होंने वर्ष-2010 में नई दिल्ली में हुए कॉमनवैल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक, वर्ष-2014 ग्लास्गो में स्वर्ण पदक और वर्ष-2018 गोल्डकोस्ट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अलावा वर्ष-2010 मास्को विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले वह पहले भारतीय बने। एशियन खेल 2006 दोहा में कांस्य पदक और एशियाई चैंपियनशिप 2003 नई दिल्ली में कांस्य पदक, वर्ष-2007 बिस्केक में सिल्वर पदक, 2008 जेजू आईसलैंड में कांस्य पदक, वर्ष-2010 नई दिल्ली में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होंने राष्ट्रमण्डलीय चैम्पियनशिप वर्ष-2003 लंदन, यूके में स्वर्ण पदक, वर्ष-2005 केपटाउन में स्वर्ण पदक, वर्ष-2007 लंदन में स्वर्ण पदक, वर्ष-2009 जालंधर, भारत में स्वर्ण पदक और वर्ष-2017 जोहान्सबर्ग दक्षिण अफ्रीका में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि एनसीपीई में खेल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली भारतीय महिला पहलवान अलका तोमर ने भी पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने भी देश-विदेश में एक दर्जन से अधिक स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। उन्हें पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने सम्मानित किया था। संस्थान के पूर्व महिला संकाय सदस्य सुनील डबास इस समय एशिया में अग्रणी कबड्डी कोच हैं। उन्हें वर्ष-2012 में द्रोणाचार्य पुरस्कार और वर्ष-2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सम्मानित किया था। उन्होंने बताया कि भारतीय तीरंदाज सत्यदेव प्रसाद ने भी देश-विदेश में कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर देश और एनसीपीई का नाम रोशन किया। फ्री स्टाइल महिला पहलवान दिव्या काकरान ने भी 17 स्वर्ण समेत कुल 60 पदक जीतकर पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। भारतीय पहलवान नेहा राठी ने 10 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में भाग लिया और 35 से अधिक बार अंतर्राष्ट्रीय सर्किट पर भारत का प्रतिनिधित्व किया।

Popular posts
फोर्टिस ग्रुरुग्राम में 27 वर्षीय विदेशी मरीज की पीठ से 16.7 किलोग्राम वज़न के ट्यूमर को एक चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया की मदद से निकालने में मिली सफलता
उज्‍जीवन स्‍मॉल फाइनेंस बैंक ने सुश्री कैरोल फर्टाडो को कार्यकारी निदेशक बनाया
Image
जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर मनीष वर्मा के के आह्वान पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा 16000 किलो भूसा गो आश्रयस्थल सेक्टर 135 में भेजा
Image
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने जाने माने बैंकर संजीव नौटियाल को अपने बैंक का अगला मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO नियुक्त किया
Image
फोनरवा ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मानसून से पहले छोटे व बड़े नालों की सफाई का निवेदन किया