नया बांस मे दिल्ली में होने वाली भारत बचाओ रैली की तैयारियों के लिए सभाओं का आयोजन

 


 


14 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाली भारत बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर महानगर काँग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा आज तीन नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। पहली नुक्कड़ सभा हरौला गाँव में शर्मा मार्किट के पार्क में पीसीसी सद्स्य सतेन्द्र शर्मा एव पूर्व सचिव यतेन्द्र शर्मा के नेतृव में की गयी, दूसरी नुक्कड़ सभा सैक्टर 2 के पार्क में पूर्व सचिव विक्रम चौधरी द्वारा तथा तीसरी नुक्कड़ सभा का आयोजन नोयडा महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा काण्डपाल द्वारा किया गया। नुक्कड़ सभाओं की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सहाबुद्दीन के द्वारा की गयी एवं आज की नुक्कड़ सभाओं में मुख्य अतिथि वीरेंद्र गुड्डू भी उपस्थित रहे। पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है भाजपा की सरकार को हटाने है, भाजपा जनता से झूठ बोलने का काम कर रहीं है,यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परुषोतम नागर ने कहा  है कि आज पूरे प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है लेकिन भाजपा की सरकार मोन है,भाजपा ने प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था,प्रदेश सद्स्य लियाकत चौधरी ने सभी का आव्हान करते होये कहा है कि 14 दिसम्बर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भारत बचाओ रैली में पहुँचे। महिला अध्य्क्ष पुष्पा काण्डपाल ने लोगो से अपील करते होये कहा है कि कांग्रेस पार्टी गरीब मजदूर किसानो एव बेरोजगार युवाओं के हित की लडाई लड़ती रही है और लड़ेगी। उपस्थित कार्यकर्ताओ महिला जिला अध्यक्ष सुनीता शारदा, प्रवक्ता पवन शर्मा, पीसीसी प्रमोद शर्मा, अशोक शर्मा, रामपाल शर्मा,मुकेश शर्मा, सद्स्य अशोक शर्मा,पूर्व सचिव दया शंकर पांडेय,पूर्व सचिव इंदरजीत तिवारी, जितेंद्र शर्मा, उमा शंकर शर्मा, परविंदर शर्मा, रमा शंकर शर्मा, तनवीर,नीरज प्रजापति,निखिल शर्मा,राहुल कुमार,केला देवी,राजकुमारी,नीतू सिंह,असबाक खान,नीरज शर्मा,रोहित शर्मा,मोहिंन खान,लाला अवाना,बॉबी अवाना, कैप्टेन पी एस रावत, जे सी मिश्रा, साकिर सैफ़ी, रेखा शर्मा, डॉ सीमा, मधुराज, रोज़ी, जीनत, शीबा रजा, नगमा प्रवीण, सुभाष मिश्रा, नवीन नागर, अरुण प्रधान, सुधीर नैयर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे