टिकैत का 84 वां जन्मदिन किसान जागृति दिवस मनाया

नोएडा:(अमन इंडिया)किसानों के मसीहा. भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का 84 वां जन्मदिन किसान जागृति दिवस के रूप में ग्राम याकूबपुर मे चल रहा धरना स्थल पर मनाया गया उक्त अवसर पर हवन एव भंडारे का आयोजन किया गया  जिसमे किसानों के मसीहा महात्मा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जीवन उनके द्वारा किए गए आंदोलनों व समाज सेवा पर प्रकाश डाला गया और महात्मा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के बताए हुए रास्तों पर उनके आदर्शों पर चलने का निर्णय लिया गया इसी बीच एनसीआर अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने कहा की चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत पूरी जिंदगी किसानों के मान सम्मान व उनकी समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष करते रहे जिसका परिणाम था की केंद्र व प्रदेश सरकार टिकैत के सामने नतमस्तक रही और किसानों की समस्या का समाधान करती रहे तमाम बार देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के दबाव में भारतीय किसान यूनियन के मुख्यालय सिसौली पहुंचकर किसानों की समस्याओं के समाधान की घोषणा की है चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत निस्वार्थ भाव से बिना किसी मोह माया के पूरी निर्भीकता के साथ व निडर होकर किसानों के हितों में संघर्ष किया है चौधरी साहब कभी भी सम्मान के विरुद्ध कोई समझौता नहीं किया है जिसके कारण चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को महीनों महीनों जेलो में रहना पड़ा है चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत अपने पूरे जीवन काल में कभी जमानत नहीं कराई है यहां तक कि बागपत के एक मामले में न्यायालय से वारंट जाने के बाद भी चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने गिरफ्तारी देना उचित समझते हुए जमानत नहीं कराया और न्यायालय से आग्रह किया कि गुण दोष के आधार पर सुनवाई करते हुए मुकदमे का निस्तारण कर दिया जाए हम जमानत नहीं कराते हैं जिसके कारण कई माह तक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को जेल में रहना पड़ा था परंतु न्यायालय ने हर दूसरे दिन सुनवाई करके अभिलंब   मुकदमे का निस्तारण गुण दोष के आधार पर करते हुए चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को बरी किया था अंत में उपस्थित सभी किसानों ने महात्मा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के आदर्शो पर चलते हुए भारतीय किसान यूनियन को मजबूत करते हुआ किसान हितों में आंदोलन करने का निर्णय लिये इस मौके पर बाबा रमेश पवन खटाना अनित कसाना सुरेन्द्र नागर ढाक अशोक भाटी राजे प्रधान गजेन्द्र चौधरी प्रदीप चौधरी हरेन्द्र चौधरी जुगेन्द्र कसाना सरदाराम कसाना सुभाष मंसाराम खटाना जयराम मुखीया भरत अवाना अमित डेडा धीरेश नम्बरदार अमित आदि उपस्थित रहे