नोएडा (अमन इंडिया ) । प्राधिकरण द्वारा आज को शफीपुर के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। पुलिस बल के सहयोग से चलाए गए इस अभियान में खसरा संख्या 71, 72, 73 और 75 पर किए गए अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। जिसका क्षेत्रफल लगभग 8000.00 sq.mtr. है।
प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि डूब क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध निर्माण या ज़मीन की खरीद-फरोख्त न करें, अन्यथा आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी।