समाज सेवा के साथ व्यापार में भी विकास जैन का शानदार प्रदर्शन MYK LATICRETE के जोन यूपी वेस्ट में बने नंबर-1
तीसरे क्वार्टर में सर्वाधिक बिक्री कर सतगुरु ट्रेडिंग कंपनी ने बनाया नया रिकॉर्ड। महेंद्र सिंह धोनी के साथ गोवा में Meet & Greet का विशेष अवसर भी हासिल किया।
नोएडा (अमन इंडिया) । समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने के साथ-साथ व्यापार जगत में अपनी अलग पहचान बना रहे विकास जैन ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। MYK LATICRETE के तीसरे क्वार्टर में जोन यूपी वेस्ट में सर्वाधिक बिक्री करने वाले व्यापारी बनकर उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और व्यावसायिक समर्पण का परिचय दिया। उनकी फर्म सतगुरु ट्रेडिंग कंपनी ने बिक्री के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में MYK LATICRETE कंपनी द्वारा सेक्टर-51 नोएडा में भव्य दीपावली मिलन एवं डीलर मीट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नई दिल्ली एवं NCR के लगभग 200 व्यापारी एवं डीलर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी प्रशांत ने विकास जैन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जो व्यापारी पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ कार्य करता है, सफलता हमेशा उसके कदम चूमती है। विकास जैन ने अपने कार्यों से इसे साबित कर दिखाया है।
कंपनी के सीनियर मैनेजर युवराज सिंह ने कहा कि अच्छे कार्य और निरंतर मेहनत करने वाले व्यक्ति को हमेशा नई उपलब्धियां हासिल होती हैं। विकास जैन ने अपनी मेहनत और व्यावसायिक प्रतिबद्धता से एक नई मिसाल पेश की है।
इस अवसर पर विकास जैन ने कंपनी के सेल्स एरिया मैनेजर विशाल चौहान का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विशाल चौहान जी के निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन से ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं।
विकास जैन के लिए एक और बड़ी उपलब्धि यह रही कि उन्होंने कंपनी की ओर से आयोजित Meet & Greet का विशेष अवसर भी हासिल किया है। इसके तहत उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी जी के साथ गोवा में समय बिताने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के मंच संचालक अमित अरोड़ा ने MYK LATICRETE की गुणवत्ता और वैश्विक पहचान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कंपनी के उत्पाद दुनिया के अनेक शहरों में विभिन्न प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। बेहतरीन गुणवत्ता और ग्राहकों के विश्वास के कारण कंपनी का नाम लगातार आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर विकास जैन ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, सेल्स एरिया मैनेजर विशाल चौहान जी, पूरी टीम और सभी डीलर भाइयों का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा“यह उपलब्धि अकेले मेरी नहीं है, बल्कि आप सभी के विश्वास, सहयोग और समर्पण का परिणाम है। आप सभी की बदौलत ही मैं यह मुकाम हासिल कर पाया हूं। मेरा प्रयास सदैव व्यापार और व्यवहार दोनों को साथ लेकर चलने का रहेगा। आपका प्यार और सहयोग इसी तरह बना रहे, यही मेरी कामना है।
समाज सेवा और व्यापार दोनों क्षेत्रों में सक्रिय विकास जैन की यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, मजबूत व्यापारिक संबंधों और ग्राहकों के प्रति समर्पण को दर्शाती है।