नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन की मांग के दृष्टिगत नोएडा विकास प्राधिकरण की 224वीं बोर्ड बैठक में यूनिफाइड रेगुलेशन 2025 नीति में संशोधन को मंजूरी दिए जाने पर आपका आभार व्यक्त करते हैं।
नोएडा (अमन इंडिया ) । यूनिफाइड रेगुलेशन 2025 नीति में संशोधन, जैसे—कार्यशील औद्योगिक इकाइयों के हस्तांतरण पर 10 प्रतिशत के बजाय 7 प्रतिशत शुल्क किए जाने से कारोबार के पुनर्गठन एवं नए निवेशकों के प्रवेश की लागत कम होगी। औद्योगिक भूखंडों पर निर्माण पूरा करने और इकाई को कार्यशील करने हेतु एक वर्ष का अतिरिक्त समय दिया गया है। इससे उद्योगों को काफी राहत मिलेगी।
शेयरधारिता में बदलाव करने पर बदलाव की सूचना निर्धारित समय में नहीं देने पर लगने वाला विलंब शुल्क ₹500 प्रतिदिन से घटाकर ₹300 प्रतिदिन किए जाने से प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एलएलपी में बदलने की प्रक्रिया भी आसान होगी। पारिवारिक शेयरधारिता हस्तांतरण के नियमों में बदलाव कर सास-ससुर से पुत्रवधू को शेयर हस्तांतरण को शुल्क में छूट के लिए निर्धारित पारिवारिक संबंधों की श्रेणी में शामिल किया गया है। इससे पारिवारिक शेयर ट्रांसफर में राहत मिलेगी।
यूनिफाइड रेगुलेशन 2025 नीति में संशोधन किए जाने से औद्योगिक निवेश व कारोबार को बढ़ावा मिलेगा तथा उद्यमियों को भी राहत मिलेगी। हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि आपके द्वारा भविष्य में भी उद्योगों के हितों को ध्यान में रखते हुए इसी प्रकार उचित निर्णय लिए जाएंगे।