पार्क वॉकर्स ने मालाबार गोल्ड एंड डायमंड के सहयोग से चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
नोएडा (अमन इंडिया) । सेक्टर-34 स्थित बी-4 पार्क में रविवार को पार्क वॉकर्स ने मालाबार गोल्ड एंड डायमंड के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाकर पार्क परिसर की साफ-सफाई की तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 के महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर स्वच्छता जागरूकता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़े और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम में पार्क में सैर करने वाले निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान धर्मेन्द्र शर्मा, संजीव महतो,किशोर सक्सेना, विष्णु शंकर पांडेय, संतराज सिंह, अजय रस्तोगी, सुखबीर नौटियाल,विक्रम सिंह, कुंवर रियासत अली, विजय लखचौरा,राजू अवस्थी जितेंद्र कुमार मोहित पुंडीर गजेंद्र कुलश्रेष्ठ तथा मालाबार गोल्ड एंड डायमंड से स्टोर हेड शीरीन स्टोर प्रबंधक निखिल लोहिया अली अकबर बृजेश गौतम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।