ग्रेटर नोएडा/ मुरादाबाद (अमन इंडिया ) । भारत सरकार के विदेश मंत्रालय एवं वस्त्र मंत्रालय के राज्य मंत्री तथा असम से राज्यसभा सांसद पबित्रा मार्घेरिता ने 13 Oct मुरादाबाद के प्रतिष्ठित स्टॉल मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ IEML चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार, EPCH चेयरमैन डॉ. नीरज खन्ना, तथा फेयर प्रेसीडेंट अवधेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे। स्टॉल पर MHEA Patron नजमुल इस्लाम ने अतिथियों का स्वागत किया।
स्टॉल पर मुरादाबाद के पारंपरिक ब्रास मेटल से बने हस्तशिल्प, जिनमें कलात्मक वास, जग, डेकोरेटिव आइटम, वॉकिंग स्टिक और अन्य उत्कृष्ट कारीगरी शामिल थी, प्रदर्शित किए गए। मंत्री महोदय ने इन उत्पादों की बारीक नक्काशी और निर्यात-योग्य गुणवत्ता की सराहना की।
MHEA प्रेसिडेंट नवेद उर रहमान की टिप्पणी मुरादाबाद के कारीगरों की कला विश्व स्तर पर सम्मानित है। मंत्री पबित्रा मार्घेरिता ने हमारे स्टॉल का दौरा कर कारीगरों का उत्साह बढ़ाया है। ब्रास मेटल में बनी यह हस्तशिल्प वस्तुएँ ‘Made in Moradabad’ की पहचान को और मजबूत करती हैं। हम निर्यातकों और कारीगरों के हितों को आगे बढ़ाने के लिए EPCH और IEML के साथ मिलकर लगातार काम कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मुरादाबादी के हस्तशिल्प उद्योग को आधुनिक डिज़ाइन, तकनीक और वैश्विक बाज़ारों से जोड़ना समय की आवश्यकता है, और ऐसे उच्चस्तरीय दौरे उद्योग को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।