नोएडा (अमन इंडिया) । एडवांस्ड रेस्पिरेटरी और थोरेसिक मेडिसिन के क्षेत्र में नोएडा-दिल्ली-एनसीआर में बड़ा राष्ट्रीय आयोजन होने जा रहा है। थोरेसिक एंडोस्कोपी सोसाइटी की 10वीं सालाना कॉन्फ्रेंस TESCON 2026 का आयोजन 2 से 4 अक्टूबर तक हॉलिडे इन, मयूर विहार, दिल्ली-एनसीआर में होगा। इसमें देशभर से 600 से अधिक पल्मोनोलॉजिस्ट और अन्य विशेषज्ञ शामिल होंगे।
न्यू हॉस्पिटल के सीईओ डॉ एस सिद्दीकी ने बताया कि एडवांस्ड रेस्पिरेटरी और थोरेसिक मेडिसिन के क्षेत्र में नोएडा-दिल्ली-एनसीआर में बड़ा राष्ट्रीय आयोजन होने जा रहा जो 2 अक्टूबर से मयूर विहार में होने जा रहा है ।
TESCON 2026 की ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी एवं वर्कशॉप डायरेक्टर डॉ. शिखा जिंदल गुप्ता ने बताया कि विजन 2026 I³—इनोवेट इंटीग्रेट, इंटरवीन” थीम पर आयोजित सम्मेलन में इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी और थोरेसिक मेडिसिन में हो रही प्रगति पर चर्चा होगी।
ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. वीरत्तम तोमर के अनुसार सम्मेलन में जटिल श्वसन और थोरेसिक बीमारियों के निदान व उपचार में नई तकनीकों पर विशेष जोर रहेगा। इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी, ब्रोंकोस्कोपी, EBUS, मेडिकल थोराकोस्कोपी, प्ल्यूरल और एयरवे इंटरवेंशन तथा मल्टीडिसिप्लिनरी कैंसर केयर प्रमुख विषय होंगे।
को-ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. आशीष अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन में पल्मोनोलॉजिस्ट के साथ थोरेसिक सर्जन, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, ENT विशेषज्ञ, ऑन्कोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट और इंटेन्सिविस्ट समेत विभिन्न विशेषज्ञ शामिल होंगे।
साइंटिफिक कमिटी के चेयरमैन डॉ. ज्ञानेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन के तहत हैंड्स-ऑन वर्कशॉप और लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी होंगे। ये नोएडा के नियो सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, मेदांता हॉस्पिटल, मैक्स जेपी हॉस्पिटल, कैलाश हॉस्पिटल और फोर्टिस हॉस्पिटल में आयोजित किए जाएंगे। इनका उद्देश्य प्रतिभागियों को आधुनिक प्रोसीजरल तकनीकों का प्रशिक्षण देना और नई तकनीकों को क्लिनिकल प्रैक्टिस में लागू करने का अवसर देना है।
सम्मेलन का उद्देश्य थोरेसिक मेडिसिन के क्षेत्र में ज्ञान के आदान-प्रदान, प्रशिक्षण, नवाचार और विशेषज्ञों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है।