भारत विकास परिषद नोएडा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 3 से कलश यात्रा कल



नोएडा (अमन इंडिया) । धर्म, संस्कार और सनातन संस्कृति के संरक्षण के पावन उद्देश्य से किया जा रहा हैं ।सनातन धर्म, संस्कार , संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन तथा मानवीय मूल्यों की स्थापना संकल्प के साथ भारत विकास नोएडा द्वारा श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ दिनांक 3 अक्टूवर से 10  अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा हैं । प्रसिद्ध भागवत मर्मज्ञ एवं कथा व्यास आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री जी करेंगे।समय: प्रतिदिन सायं 4:00 से रात्रि 8:00 बजे तक स्थान: हेलीपैड ग्राउंड, शिल्प हाट के निकट सेक्टर-33 नोएडा

आयोजन में प्रतिदिन लगभग 5,000 श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। इस अवसर पर वात्सल्य मूर्ति ऋतंभरा दीदी जी, श्री महामंडलेश्वर सतुआ महाराज जी, जगद्गुरु श्री सुतीक्ष्ण देवाचार्य महाराज जी, बागेश्वर पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी, श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज और भक्त शिरोमणि श्री नंदू भैया जी की उपस्थिति अपेक्षित है।कथा पंडाल हेतु भूमि पूजन दिनांक 21 सितंबर 2026 को वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन के साथ  संपन्न हुआ।कथा प्रारम्भ की पूर्व संध्या पर 02 अक्टूबर 2026 को सायं 4:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें विभिन्न बैंड, भजन मंडली, बग्गी व घोड़ो के साथ  लगभग 1,100 श्रद्धालु महिलाएँ कलश लेकर चलेगी तथा कलश शोभा यात्रा में  2,500 श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

प्रमुख अतिथि  मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक , उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश उपमुख्य अतिथि: डॉ. महेश शर्मा , सांसद, गौतमबुद्ध नगर विशिष्ट अतिथि पंकज सिंह विधायक नोएडा

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था परिषद के अध्यक्ष श्री संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कथा के मुख्य यजमान डॉ. वी.के. गुप्ता और श्रीमती रीना गुप्ता होंगे। श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा गार्ड, पीएसओ और लगभग 100 स्वयंसेवकों की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन भोजन-प्रसाद भी वितरित किया जाएगा| पत्रकार वार्ता में शाखा संरक्षक श्री प्रताप मेहता, श्री मधुसूदन दादू, कोषाध्यक्ष श्री अक्षय पारीक, श्री विकास अग्रवाल, संयोजिका महिला सहभागिता श्रीमती सुनीता मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री एस.एन. गोयल, उपाध्यक्ष श्री भूपेन्द्र मित्तल, प्रकल्प संयोजक संस्कार श्री अजय अग्रवाल, कथा संयोजक श्री विपिन मल्हन, श्री केशव गंगल, श्री एन.के. अग्रवाल, श्री कुलदीप गुप्ता, श्री रामरतन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. टी.एन. गोविल, श्री राजीव अग्रवाल, श्री पंकज जिंदल और श्री मनोज गोयल आदि उपस्थित रहे।

परिषद के सचिव  अखिलेश भदौरिया ने अतिथियों, सदस्यों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।मीडिया प्रभारी मुकुल वाजपेयी सहित लगभग 50 पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

भारत विकास परिषद, नोएडा ने धर्मप्रेमी नागरिकों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने तथा संतों के आशीर्वचन प्राप्त करने का आह्वान किया है।