यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-4 में एमएसएमई एवं स्टार्टअप्स फोरम भारत की सक्रिय भागीदारी


यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-4 में एमएसएमई एवं स्टार्टअप्स फोरम भारत की सक्रिय भागीदारी, उद्योग जगत से किया व्यापक संवाद


औद्योगिक नीतियों, निवेश संभावनाओं एवं एमएसएमई-स्टार्टअप्स के अवसरों पर अधिकारियों और उद्यमियों से विस्तृत चर्चा


ग्रेटर नोएडा (अमन इंडिया) । । उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण में एमएसएमई एवं स्टार्टअप्स फोरम भारत के प्रतिनिधिमंडल ने लगातार चौथे वर्ष सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतिनिधिमंडल ने व्यापार मेले के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों, उद्यमियों, एमएसएमई तथा स्टार्टअप्स से संवाद कर प्रदेश में उद्योगों के विस्तार, निवेश की संभावनाओं और नए व्यावसायिक अवसरों पर विस्तृत चर्चा की।


प्रतिनिधिमंडल ने इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों के साथ प्रदेश की औद्योगिक नीतियों, निवेश को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों, एमएसएमई के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा नए उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में विस्तृत चर्चा की।


इस अवसर पर फोरम के संस्थापक डॉ. मनोज शाह जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित पारिख जी के संदेशों से भी उद्यमियों को प्रेरित किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने उनके संदेशों को उद्यमियों तक पहुंचाते हुए नवाचार, आत्मनिर्भरता, उद्योगों के विस्तार तथा नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।


इसके साथ ही वस्त्र एवं सेवा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों से भी संवाद किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने इन क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं, उद्यमियों के समक्ष आ रही चुनौतियों तथा उत्तर प्रदेश में व्यापार एवं निवेश के विस्तार के अवसरों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।


रक्षा क्षेत्र के स्टार्टअप्स एवं एमएसएमई से भी संवाद प्रतिनिधिमंडल ने व्यापार मेले में प्रदर्शित रक्षा क्षेत्र से जुड़े अनेक स्टार्टअप्स एवं एमएसएमई के स्टॉल का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उनके द्वारा विकसित किए जा रहे उत्पादों, स्वदेशी तकनीक, नवाचार एवं विनिर्माण क्षमताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।


प्रतिनिधिमंडल ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि स्थानीय एमएसएमई एवं स्टार्टअप्स को बाजार, संपर्क, निवेश, नीतिगत जानकारी तथा आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में फोरम अपनी भूमिका निभाता रहेगा। उद्यमियों की आवश्यकताओं एवं सुझावों को समझते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।


एमएसएमई एवं स्टार्टअप्स को व्यापक अवसर उपलब्ध कराने पर जोर प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो जैसे आयोजन प्रदेश के एमएसएमई, स्टार्टअप्स, निवेशकों, सेवा क्षेत्र तथा बड़े उद्योगों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से प्रदेश के उत्पादों एवं तकनीकों को व्यापक बाजार उपलब्ध होने के साथ-साथ उद्यमियों को नए व्यावसायिक संपर्क, सहयोग और निवेश के अवसर भी प्राप्त होते हैं।


एमएसएमई एवं स्टार्टअप्स फोरम भारत उत्तर प्रदेश सहित देशभर के एमएसएमई एवं स्टार्टअप्स को आपस में जोड़ने, उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने तथा उद्योग और सरकार के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।


प्रतिनिधिमंडल में रहे प्रमुख सदस्य यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में भाग लेने वाले प्रतिनिधिमंडल में एमएसएमई एवं स्टार्टअप्स फोरम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री सचिन गोयल, मीडिया समन्वयक श्री मनीष गुप्ता, राज्य सलाहकार बोर्ड के सचिव श्री अमित प्रकाश, अग्रवाल मित्र मंडल से श्री सुधीर अग्रवाल तथा माननीय अध्यक्ष जी के निजी सचिव श्री विनोद कुमार सम्मिलित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के आयोजन को प्रदेश के औद्योगिक एवं कारोबारी परिवेश के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे मंच उत्तर प्रदेश के एमएसएमई, स्टार्टअप्स और उद्यमियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।