इंस्टामार्ट पर प्रीमियम और ज्वेलरी से प्रेरित राखियों की मांग में तेज बदलाव देखने को मिला

 लखनऊ अहमदाबाद भुवनेश्वर और चंडीगढ़ प्रीमियम राखियों के लिए सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में शामिल 


~ ज्वेलरी से प्रेरित डिजाइनों से लेकर चांदी के यादगार उपहारों तक, इंस्टामार्ट के प्रीमियम कलेक्शन में इस साल के फेस्टिव एडिट में Swarovski, GIVA, Nestasia, Kalyan Jewellers और Palmonas शामिल ~ 

दिल्ली/नोएडा (अमन इंडिया) । रक्षाबंधन के साथ शुरू होने वाले त्योहारी सीजन की तैयारियों के बीच, इंस्टामार्ट पर प्रीमियम और ज्वेलरी से प्रेरित राखियों की मांग में तेज बदलाव देखने को मिल रहा है। उपभोक्ता अब पारंपरिक धागे से आगे बढ़कर अधिक प्रीमियम और मूल्यवान यादगार उपहारों की ओर रुख कर रहे हैं।  लखनऊ, अहमदाबाद, भुवनेश्वर और चंडीगढ़ प्रीमियम राखियों के लिए सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में शामिल हैं। यह दर्शाता है कि निजी और प्रीमियम गिफ्टिंग की मांग भारत के सबसे बड़े शहरों से आगे भी तेजी से बढ़ रही है। राखियों के अलावा, इस सीजन में सॉफ्ट टॉयज, पुरुषों के ब्रेसलेट, महिलाओं के पेंडेंट, चॉकलेट, पुरुषों के वॉलेट, हैंडबैग और परफ्यूम सेट जैसी गिफ्टिंग कैटेगरी भी लोकप्रिय हैं।


इंस्टामार्ट पर प्रीमियम राखियों की मांग पिछले साल की तुलना में 20 गुना बढ़ी है। चांदी से बनी राखियों की मांग में मजबूत वृद्धि देखी गई है, वहीं Kalyan Jewellers, Palmonas और GIVA जैसे ज्वेलरी ब्रांड्स के लिए सर्च में भी उछाल आया है। इस साल राखी गिफ्टिंग सेगमेंट के कुल कारोबार में लगभग 3 गुना वृद्धि होने का अनुमान है, क्योंकि उपभोक्ता ऐसे उपहारों की तलाश कर रहे हैं, जो उपयोगिता, निजीकरण और थोड़ी-सी खासियत को एक साथ जोड़ते हों।

Kalyan Jewellers की 925 Tripundra Trishul Rakhi और 925 Ganesh Rakhi, दोनों 1 ग्राम चांदी से बनी हैं, प्लेटफॉर्म पर सबसे पसंदीदा प्रीमियम विकल्पों में शामिल हैं। इनके साथ Palmonas की waterproof और anti-tarnish Divine Lotus, Divine Om और Circle of Love Rakhis भी लोकप्रिय हैं। इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए इंस्टामार्ट ने अपने सेलर्स के माध्यम से Swarovski, GIVA, Nestasia, Kalyan Jewellers और Palmonas सहित कई ब्रांड्स का विस्तृत प्रीमियम कलेक्शन तैयार किया है। इसमें Shraddha Kapoor की विशेष Palmonas Rakhi भी शामिल है, जिसके साथ पूरे भारत में किसी भी Palmonas स्टोर पर खरीदारी करने पर ₹3,499 मूल्य का Palmonas Diamond Affairs Bracelet मुफ्त दिया जा रहा है। वहीं, इंस्टामार्ट पर Kalyan Jewellers से राखी खरीदने वाले ग्राहकों को हर खरीदारी के साथ 10 ग्राम चांदी का वाउचर* भी मिलेगा, जो पारंपरिक रस्म में एक यादगार उपहार का अतिरिक्त स्पर्श जोड़ता है।

गौतम स्वरूप, चीफ बिज़नेस ऑफिसर  इंस्टामार्ट, ने कहा जैसे-जैसे उपभोक्ताओं की ज़रूरतें, पसंद और अवसर लगातार बदल रहे हैं, हमने इंस्टामार्ट को रोज़मर्रा की ज़रूरतों से लेकर प्रीमियम और चुनिंदा उत्पादों तक, अधिक व्यापक और अलग-अलग विकल्प उपलब्ध कराने के लिए तैयार किया है। हमारे प्रीमियम ऑफरिंग्स को उपभोक्ताओं से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, जो अधिक विकल्पों और नए उत्पादों को खोजने की बढ़ती चाह को दर्शाता है। यही हमारे Switch to Better प्रस्ताव के केंद्र में है, क्योंकि हम इन कैटेगरीज़ को लगातार मजबूत कर रहे हैं और इंस्टामार्ट को ऐसा डेस्टिनेशन बना रहे हैं, जो हर तरह की ज़रूरत और अवसर को पूरा कर सके।

इस रक्षाबंधन पर इंस्टामार्ट ₹9 से ₹999 तक की कीमत वाली राखियों की विस्तृत रेंज पेश कर रहा है। इसमें अलग-अलग स्टाइल, फॉर्मेट और प्राइस पॉइंट शामिल हैं, ताकि हर भाई-बहन के लिए कुछ न कुछ उपलब्ध हो साधारण और रोजमर्रा की पसंद से लेकर खास और प्रीमियम विकल्पों तक।

इस साल भी त्योहारी खरीदारी के अधिक योजनाबद्ध और विस्तृत होने का चलन जारी है। 2025 में राखी के ऑर्डर्स में साल-दर-साल 3.5 गुना वृद्धि हुई थी और राखी हैम्पर्स के ऑर्डर्स में 8 गुना उछाल आया था। वहीं, सामान्य दिनों की तुलना में मिठाइयों और चॉकलेट की खरीदारी में क्रमशः 8 गुना और 4 गुना वृद्धि दर्ज की गई। ग्राहक अब त्योहार से कई दिन पहले ही राखी की खरीदारी शुरू कर रहे हैं। इंस्टामार्ट का ‘Switch to Better’ फीचर इसी बदलती जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस सीजन में ग्राहकों को अधिक सोच-समझकर बेहतर विकल्प चुनने में मदद कर रहा है।