एडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों से मुलाकात की


नोएडा (अमन इंडिया) । भारतीय जनता पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान से अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस (7262) ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट कर सफाई कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि नोएडा में लंबे समय से "ढाई प्रतिशत" और "100%" कर्मचारियों के बीच वेतन संबंधी अलग व्यवस्था लागू है, जबकि समान कार्य करने के बावजूद वेतन में अंतर बना हुआ है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि "समान कार्य के लिए समान वेतन" के सिद्धांत को लागू करते हुए सभी सफाई कर्मचारियों को समान वेतन और समान सुविधाएं प्रदान की जाएं। उनका कहना था कि इस प्रकार की व्यवस्था प्रदेश के अन्य स्थानों पर नहीं है और इससे कर्मचारियों में असंतोष उत्पन्न होता है।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री बबलू पारचा, जिला अध्यक्ष राधे पारचा (गौतम बुद्ध नगर), जिला उपाध्यक्ष नितिन चौटाला, जिला महामंत्री संजय वाल्मीकि, रॉयल वाल्मीकि आर्मी के जिला अध्यक्ष अरुण पारचा, अर्जुन वाल्मीकि, रॉयल वाल्मीकि आर्मी बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष राहुल वाल्मीकि, नरेश गहलोत वाल्मीकि, संदीप जीनवाल वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष नितिन पर्चा, सोनू चौहान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर सकारात्मक पहल की जाएगी। साथ ही सभी ने यह संकल्प दोहराया कि वे समय-समय पर नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, यमुना प्राधिकरण तथा जेवर-टप्पल क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और अधिकारों की आवाज़ संबंधित अधिकारियों तक निरंतर पहुँचाते रहेंगे।