नोएडा (अमन इंडिया) । फेलिक्स अस्पताल के संस्थापक डॉ डीके गुप्ता ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मुलाकात की। उत्तराखंड का दोबारा से मुख्यमंत्री बनने और विधायक दल भाजपा का नेता चुने जाने पर बधाई।
उन्होंने उत्तराखंड के विकास की सराहना करते हुए भविष्य में प्रदेश की स्वास्थ्य संबंधी मूलभूत सेवा के विस्तार पर भी चर्चा की। दोनों ने साथ बैठ कर उत्तराखंड में जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की रणनीतियों पर बात हुई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। योग्य चिकित्सकों की भर्ती के साथ ही समय-समय पर उनकी राय ली जाती है। आयुष्मान समेत अन्य जन कल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। इस योजना का और भी विस्तार करेंगे। सरकार की प्राथमिकता है हर व्यक्ति का सस्ता और बेहतर इलाज मिले। किसी को भी इलाज के लिए प्रदेश के बाहर का रुख नहीं करना पड़े। फेलिक्स अस्पताल के डॉ डीके गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किये जाने को लेकर जो भी हर संभव मदद होगी फेलिक्स अस्पताल की ओर से की जाएगी। जिससे लोगों को बाहर का रुख न करना पड़े। उत्तराखंड में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को शुरू करने में भी मदद की जाएगी। भारत में अभी भी ग्रामीण क्षेत्र सुपर स्पेशियलिटी सेवायें नहीं है। इससे उन्हें परेशानी होती है। इसका प्रमुख कारण डॉक्टर की कमी है। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निजी अस्पताल के डॉक्टर की मदद ली जाए। आयुष्मान योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले। जिससे गरीब बगैर इलाज के कहीं भटकने को मजबूर न हो। उधर गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कालू राम चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने लोगों के भरोसे को जीतने का काम किया है। इस कारण ही जनता ही भाजपा सरकार कामों पर मुहर लगाई है। भाजपा ने भी पुष्कर सिंह धामी की अहमियत को समझते हुए उन्हें दोबारा से विधायक दल का नेता बनाकर मुख्यमंत्री की गद्दी सौंपने का काम किया है। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास होगा।