पुलिस कमिश्नर और डीएम को दिया उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में आने का न्योता.....
नोएडा (अमन इंडिया)।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सुनील गुप्ता और फेलिक्स अस्पताल के चेयरमैन डॉ डीके गुप्ता ने गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, अपर पुलिस आयुक्त (ला एंड ऑडर) लव कुमार,
अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) भारती सिंह, डीसीपी नोएडा राजेश एस, डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा, डीसीपी अपराध अभिषेक, डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर, डीसीपी (मुख्यालय) मीनाक्षी कात्यान, डीसीपी (महिला एंड बाल सुरक्षा) वृंदा शुक्ला और गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई से मुलाकात की। सभी को 16 मार्च को सेक्टर-41 सेंट्रल मार्किट में आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह में आने का न्योता दिया। सभी ने सम्मेलन में आने की बात कही है। होली मिलन का समारोह शाम 5 से 7 बजे के बीच में होना है। डॉ डीके गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि के तौर पर शहर के वरिष्ठ नागरिकों एवं अधिकारियों को होली मिलन में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन कोविड-19 का पालन करते हुए किया जाएगा। पूर्व में भी नोएडा ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के चेयरमैन से संजीव मित्तल, सीईओ रितु माहेश्वरी से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया गया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही है आगे भी कई लोगों को दिया जाना है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल समय-समय पर व्यापारियों की समस्याओं को नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों के समक्ष उठाता रहता है। व्यापार के दौरान होने वाली कठिनाई को अधिकारियों के समक्ष उठाकर समस्या का समाधान कराता है। अस्पताल की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। लोगों से अपील है कि वह कोविड-19 का पालन करते हुए होली मिलन के समारोह में शामिल हो। अपने घर परिवार के साथ सुरक्षित होली मनाए। सुनील गुप्ता ने कहा होली का पर्व आपस में एक रहने का संदेश देता है। इस दिन हम सभी पुरानी बातों को भूल कर एक नई शुरुआत करने पर जोर देते है। मुझे आशा है ये होली हम सभी को कोरोना से जुडी कड़वी यादों को भूल कर आगे बढ़ने में मदद करेगी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सुनील गुप्ता और फेलिक्स अस्पताल के चेयरमैन डॉ डीके गुप्ता ने गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, अपर पुलिस आयुक्त (ला एंड ऑडर) लव कुमार, गौतमबुद्धनगर जिलाधिकारी सुहास एलवाई, डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर, डीसीपी (मुख्यालय) मीनाक्षी कात्यान, डीसीपी (महिला एवं बाल सुरक्षा) वृंदा शुक्ला से मुलाकात की। सभी को 16 मार्च को सेक्टर-41 सेंट्रल मार्किट में आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह में आने का न्योता दिया। सभी ने सम्मेलन में आने की बात कही है। होली मिलन का समारोह शाम 5 से 7 बजे के बीच में होना है। डॉ डीके गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि के तौर पर शहर के वरिष्ठ नागरिकों एवं अधिकारियों को होली मिलन में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन कोविड-19 का पालन करते हुए किया जाएगा। पूर्व में भी नोएडा ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के चेयरमैन से संजीव मित्तल, सीईओ रितु माहेश्वरी से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया गया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही है आगे भी कई लोगों को दिया जाना है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल समय-समय पर व्यापारियों की समस्याओं को नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों के समक्ष उठाता रहता है। व्यापार के दौरान होने वाली कठिनाई को अधिकारियों के समक्ष उठाकर समस्या का समाधान कराता है। अस्पताल की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। लोगों से अपील है कि वह कोविड-19 का पालन करते हुए होली मिलन के समारोह में शामिल हो। अपने घर परिवार के साथ सुरक्षित होली मनाए। सुनील गुप्ता ने कहा होली का पर्व आपस में एक रहने का संदेश देता है। इस दिन हम सभी पुरानी बातों को भूल कर एक नई शुरुआत करने पर जोर देते है। मुझे आशा है ये होली हम सभी को कोरोना से जुडी कड़वी यादों को भूल कर आगे बढ़ने में मदद करेगी।