पंकज सिंह के पक्ष में माहौल बनाने के लिए भाजपा नेताओं और व्यापारियों ने हरौला मीटिंग की



नोएडा (अमन इंडिया)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा इकाई के साथ आज नोएडा विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार पंकज सिंह के पक्ष में माहौल बनाने के लिए भाजपा नेताओं और व्यापारियों ने हरौला


, सेक्टर 5 का दौरा किया। 

करनाल के भाजपा सांसद संजय भाटिया के साथ जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर मनोज गुप्ता , महामंत्री गणेश जाटव, व उमेश त्यागी ने हरौला का दौरा किया और व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों के साथ मिलकर व्यापारियों से पंकज सिंह के समर्थन में वोट मांगे।

सांसद संजय भाटिया व जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने व्यापारियों से कहा कि उनका हित भाजपा सरकार में सुरक्षित है। व्यापारियों की हित की रक्षा में में देश के प्रधानमंत्री व योगी सरकार ने कई महत्वपूर्ण कार्य किया है, जिसमें इंस्पेक्टर राज खत्म करना मुख्य रूप से शामिल है। अब व्यापारी निर्भीक रूप से बिना भय के व्यापार कर रहे हैं।

व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष नरेश कुच्छ्ल ने व्यापारी वर्ग से आह्वान किया कि विधायक पंकज सिंह के नेतृत्व में नोएडा के व्यापारियों के कई महत्वपूर्ण कार्य पूरा किया गया है। विधायक के रुप में पंकज सिंह हमेशा व्यापारियों के साथ खड़े रहे हैं। वे व्यापारियों के हर मुद्दे को गंभीरता से लेकर उसे हल कराने की दिशा में काम किया है।

उन्होंने व्यापारियो से कहा कि व्यापारी वर्ग भारी बहुमत से बीजेपी उम्मीदवार पंकज सिंह को जिताने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हर व्यापारी अपने हित को देखते हुए बीजेपी को वोट करें और नोएडा विधानसभा सीट पर पंकज सिंह को भारी मतों से विजय दिलाते हुए मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी का हाथ मजबूत करें।

इस मौके पर बीजेपी सांसद करनाल संजय भाटिया, जिलाध्यक्ष बीजेपी मनोज गुप्ता, महामंत्री गणेश जाटव, उमेश त्यागी महामंत्री के साथ व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से अध्यक्ष नरेश कुच्छ्ल, राम अवतार सिंह चेयरमैन, मनोज भाटी वरिष्ठ महामंत्री, दिनेश महावर महामंत्री, कोषाध्यक्ष मूलचंद गुप्ता, पीयूष वालिया, चंद्र प्रकाश गौड, सोहनपाल प्रजापति, राजवीर सिंह, सुभाष त्यागी, वीरपाल, ओमवीर सिंह, राधेश्याम गोयल, अनिल गर्ग, सुरेंद्र गर्ग सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।